सीरियाई सरकार के ख़िलाफ़ तुर्की के 5600 आतंकवादी लड़ रहे हैं, सीरियाई न्यूज़ एजेंसी साना ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में बताया कि सीरिया में आतंकवादियों को भेजने वालों में तुर्की पांचवे स्थान पर है। ये आतंकवादी दूसरे आतंकवादी गुटों के साथ सीरियाई सेना और राष्ट्र के ख़िलाफ़ विभिन्न क्षेत्रों में लड़ रहे हैं।इस रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में अशांति के समय से अब तक सीरिया में तुर्की के लगभग 1946 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।दूसरी ओर दमिश्क़ के उपनगरीय इलाक़े रीफ़ दमिश्क़ और दैरुज़्ज़ूर में सीरियाई जनता ने सेना के समर्थन मे प्रदर्शन किया।सीरियाई टीवी चैनल के अनुसार रीफ़ दमिश्क़ के क़ुदसिया कैंप के निवासियों और दैरूज़्ज़ूर प्रांत में नागरिकों ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग पर बल देते हुए मंगलवार को सीरियाई सेना के समर्थन में एक रैली निकाली।
3 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 503067
सीरिया में अशांति के समय से अब तक सीरिया में तुर्की के लगभग 1946 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।